Web Design And Web Development Company Surat | Vraj Technologies
+91-97125 97952
223 Capital Squre, Parvat Patiya, Surat

Blog Details

  • Home
  • Latest News
  • गूगल ने भारत में की 453 की छंटनी, ट्विटर ने भी यहां बंद किए तीन में से दो दफ्तर

गूगल ने भारत में की 453 की छंटनी, ट्विटर ने भी यहां बंद किए तीन में से दो दफ्तर

गूगल इंडिया ने अपने करीब 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जिन 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी (Google Layoff) से निकाल गया है उन्हें इस विषय में मेल के जरिए जानकारी दी गई। कहा जा रहा है कि मेल भेजने का कार्य गूगल इंडिया कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने किया है। बीते साल की दूसरी छमाही से शुरू हुआ टेक कंपनियों में छंटनी का दौर थमता नजर नहीं आ रहा। भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई के नेतृत्व वाली दिग्गज टेक कंपनी गूगल में छंटनी का दायरा अब भारत पहुंच गया है। गूगल ने भारत में 453 कर्मचारियों नौकरी से निकाला है। संबंधित कर्मचारियों को गूगल के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता का ईमेल मिला है। पिछले महीने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने लागत घटाने के लिए 12,000 कर्मियों की छंटनी का ऐलान किया था। भारत में छंटनी भी इसी कड़ी में की गई है।

एपल हटा रही थर्ड पार्टी कांट्रैक्टर, लेनोवो ने चेताया

दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता के दौर में सबसे ज्यादा छंटनी टेक ?! कंपनियों में हो रही है। कोविड के दौरान बेहतर ग्रोथ की उम्मीद में इन कंपनियों ने बड़े पैमाने पर विस्तार और भर्तियां की थीं।

दुनियाभर में पर्सनल कंप्यूटर की डिमांड और बिक्री घटने के बाद लेनेवो और एपल जैसी कंपनियों की आय घटी है। अब इन्होंने भी छंटनी की चेतावनी दी है। एपल अपनी लागत घटाने के लिए थर्ड पार्टी कॉन्ट्रेक्टर को हटा रही है। जबकि इनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने में 12-15 महीने बाकी हैं।”

ट्विटर ने भारत में 2 दफ्तर बंद किए, घर से काम करेंगे स्टाफः इस बीच ट्विटर ने भारत स्थित 3 में से 2 दफ्तर बंद कर दिए हैं। कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। पिछले साल ट्विटर ने भारत में अपने

90% (करीब 200 ) कर्मचारियों को निकाल दिया था। ट्विटर की इंडिया टीम में सिर्फ 3 कर्मचारी बचे हैं। मुंबई और दिल्ली दफ्तर बंद होने के बाद, बेंगलुरु ऑफिस में वही कर्मचारी काम करेंगे जो सीधे अमेरिका ऑफिस में रिपोर्ट करते हैं।

Leave A Comment

Cart

No products in the cart.

Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
  • Attributes
  • Custom attributes
  • Custom fields
Click outside to hide the comparison bar
Compare